तेलंगाना : (मानवीय सोच) विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. एक तरफ जहां इंडिया और एनडीए गठबंधन अपनी जीत का दावा कर रहे हैं, वहीं ओवैसी की पार्टी भी जीत को उनके करीब बता रही है. तेलंगाना में एक सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस सदन का नाम बदलकर आरएसएस अन्ना रखा जाना चाहिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए
इस कांग्रेस सदन को आज से एक नया नाम दिया जाना चाहिए और वो है आरएसएस अन्ना. ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस ने घोषणा की कि वे हैदराबाद में एक नया शहर बनाएंगे और हैदराबाद घोषणापत्र बनाएंगे. मेरे पूरा विश्वास है कि RSS से आया हुआ व्यक्ति हमारे इस क्षेत्र को उजाड़ना चाहता है, तोड़-फोड़ करना चाहता है.
