ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ओवैसी के जिलाध्यक्ष, आशीष मित्तल समेत पांच पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

प्रयागराज (मानवीय सोच)  बीते 10 जून को जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज के अटाला में भड़की हिंसा के मामले में जिला प्रशासन सख्त रुख अपनाया है। हिंसा के बाद से फरार चल रहे पांच अभियुक्तों पर प्रयागराज के एसएसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वहीं, इस मामले में अब तक 100 से अधिक उपद्रवियों की गिरफ्तारी हो गई है। अन्य की खोज में लगातार पुलिस दबिश देने में जुटी है।

सोमवार को प्रयागराज एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने पांच अभियुक्तों एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष शाह आलम, करेली के पार्षद फजल खान, पूरामुफ्ती के जिशान रहमानी, उमर खालिद और सिविल लाइंस के आशीष मित्तल पर 25-25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। पांचों आरोपियों के खिलाफ हिंसा भड़काने के आरोप में खुल्दाबाद थाने में नामजद मामला दर्ज है। इन पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पहले ही कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी करा लिया है।

जुमे की नजाम के बाद भड़की थी हिंसा
बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के बयान के विरोध में प्रयागराज में जुमा की नमाज के बाद अटाला इलाके में बीते 10 जून को जमकर बवाल हुआ था। इस दौरान पुलिस ने हालात पर नियंत्रण पाने के लिए बल प्रयोग किया। इसके लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए और हवाई फायरिंग भी की गई। इस हिंसाक घटना में पुलिस के छह जवान घायल हो गए थे।

Scroll to Top