ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कंगना रनौत ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- MeToo मूवमेंट के बाद मुझे बैन..

नई दिल्ली (मानवीय सोच) एक्ट्रेस कंगना रनौत  शो ‘लॉक अप’  होस्ट कर रही हैं। कंगना की जेल में कुछ कैदी हैं, जो टास्क को पूरा करते हैं। अब शो फिनाले की ओर बढ़ रहा है और ऐसे में गेम टफ होता जा रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से झगड़ने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। तो वहीं कुछ अपने पुराने किस्से शेयर कर लोगों को भावुक कर देते हैं। हाल में ही में शो में पायल रोहतगी और साइशा शिंदे ने अपनी जिंदगी से जुड़े खुलासे किए थे। तो वहीं अब ‘लॉक अप’ की होस्ट कंगना रनौत ने भी हैरान करने वाली बात बताई है। एक्ट्रेस ने बताया कि मीटू मूवमेंट के बाद उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में बैन कर दिया गया था।

कंगना ने किया बड़ा खुलासा

शो के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट साइशा शिंदे ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने मशहूर डिजाइनर के साथ संबंध बनाए थे। बाद में उन्हें पता चला कि उस डिजाइनर ने 7-8 लड़कों के साथ वैसा ही किया। इस खुलासे को सुनकर कंगना ने कहा, हमारी फिल्म इंडस्ट्री में यंग लोगों के साथ सेक्सुअल एक्सप्लोइटेशन होना आम बात हो गई है।

फिल्मी दुनिया का काला सच

कंगना रनौत ने आगे कहा, ‘हम इंडस्ट्री को कितना भी बचा ले लेकिन ये सच है कि यहां जितने मौके मिलते हैं, उतना ही लोगों के सपनों को तोड़ा जाता है। इससे लोग हमेशा के लिए टूट जाते हैं। ये काला सच है।’

मुझे किया गया था बैन- कंगना

कंगना रनौत ने आगे कहा, ‘यहां मीटू मूवमेंट हुआ लेकिन उसका कुछ हुआ नहीं। कुछ भी नहीं। वह लड़कियां जो बाहर आई थीं, सभी गायब हैं। सबसे सब गायब हैं और सभी के चेहरे भी। और जिन्हें मैंने सपोर्ट किया था, उसके बाद मैं फिल्म इंडस्ट्री से बैन हो गई थी और लड़की गायब है।’

Scroll to Top