ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कटरीना कैफ ने शेयर कीं ससुराल में पहली होली की तस्वीरें

मुंबई  (मानवीय सोच) कटरीना कैफ ने अपने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कर दी हैं। कटरीना कौशल फैमिली के रंग में रंगी नजर आ रही हैं। विकी कौशल के साथ उनकी तस्वीरों को फैन्स का प्यार मिल रहा है। कटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी के बाद यह पहली होली है। दोनों के साथ उनके फैमिली मेंबर्स भी हैं। कटरीना ने फोटोज के साथ सभी को होली की बधाई दी है। विकी कौशल ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर होली सेलिब्रेशन की फोटो फैन्स के साथ शेयर की है।

लोग कर रहे फैमिली की तारीफ

पूरा भारत होली के रंगों में डूबा है इस बीच बॉलीवुड के चहेते कपल विकी कौशल और कटरीना कैफ की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। कटरीना और विकी दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर किए हैं। उनके साथ विकी के पेरेंट्स और भाई सनी कौशल भी दिखाई दे रहे हैं। कटरीना कैफ की ससुराल में पहली होली है। शादी के बाद विकी कौशल और कटरीना कैफ नए घर में शिफ्ट हुए हैं। उनकी फैमिली ने नए घर पर ही होली सेलिब्रेट की। तस्वीरों को देखकर लोग उनकी फैमिली की तारीफ कर रहे हैं। वहीं एक फॉलोअर ने लिखा  है कि सबको बहू पर प्राउड होता होगा।

हर त्योहार पर दिखती है बॉन्डिंग

विकी और कटरीना शादी के बाद हर त्योहार को साथ में सेलिब्रेट कर रहे हैं और तस्वीरें अपने फैन्स के साथ शेयर करते हैं। दोनों की शादी दिसंबर में हुई थी। सबसे पहले दोनों की क्रिसमस की तस्वीरें वायरल हुईं। इसके बाद कटरीना ने विकी के साथ शादी की वन मंथ ऐनीवर्सी सेलिब्रेट की। बाद में दोनों साथ में लोहड़ी भी मनाते दिखाई दिए थे। शादी के बाद से विकी और कटरीना अपनी-अपनी फिल्मों में बिजी हो गए थे। उन्होंने हनीमून पर कुछ वक्त साथ में गुजारा फिर अपने काम पर वापसी कर ली थी। इस बीच कटरीना वक्त निकालकर विकी की शूटिंग लोकेशन पर मध्य प्रदेश भी पहुंची थीं।

सास की लाडली हैं कटरीना

कटरीना अपनी सास की भी काफी लाडली हैं। विमिन्स डे पर विकी कौशल ने एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वह विकी कौशल की मां की गोद में नजर आई थीं। विकी कौशल ने दोनों को अपनी दुनिया और अपनी ताकत बताया था।

Scroll to Top