ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# कनाडा में गैंगस्टर की हत्या, पंजाब में रेड अलर्ट

कनाडा : (मानवीय सोच)  विनीपेग शहर में गैंगस्टर और खालिस्तानी समर्थक गैंगस्टर सुखदुल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके की हत्या के बाद पंजाब में माहौल तनावपूर्ण हो सकता है. कनाडा हत्याकांड की गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जिम्मेदारी ली है. इसके बाद से पंजाब में पुलिस अलर्ट मोड पर है. पंजाब के एडीजीपी (ADGP) अर्पित शुक्ला ने बताया है कि गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनुके की हत्या के बाद जैसे हालात कनाडा में बने हुए हैं, उसे देखते हुए पंजाब में रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, दूसरी तरफ गोल्डी बराड़ के गुर्गों को पकड़ने के लिए भी पंजाब पुलिस की छापेमारी कर रही है

पंजाब पुलिस ने एक्शन लेते हुए कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जुड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए गुरुवार सुबह ही कई जगहों पर छापेमारी शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, इसके लिए प्रदेश में विशेष अभियान सुबह करीब सात बजे शुरू किया गया और अभी तक यह सिलसिला जा रही है. पुलिस द्वारा गोल्डी बराड़ के गुर्गों के 1000 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पंजाब पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी इस अभियान का हिस्सा हैं. यह पूरा ऑपरेशन गुप्त रूप से चलाया जा रहा है

Scroll to Top