# कन्नौज में चलती बस में लगी आग, यात्रियों ने शीशा तोड़ बचाई जान

उत्तर प्रदेश  (मानवीय सोच)  कन्नौज जिले में मंगलवार को यात्रियों से भरी बस में आग लग गई. कन्नौज डिपी की बस में आग लगने की घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया. जान बचाने कि लिए यात्रियों ने बस के पीछे का शीशा तोड़ दिया.

इसके बाद एक के बाद एक यात्री बस से कूदने लगे. कुछ यात्री खिड़की से कूदे तो कुछ बस के पीछे की तरफ से बाहर निकले. बस में करीब आधे घंटे तक चीख पुकार मचती रही. बस से काला धुंआ निकलता रहा. बस में आग लगने की घटना कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र की है.

यह बस सौरिख के चपुन्ना से कानपुर जा रही थी. बस में करीब 60 यात्री सवार थे. कड़ी मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर काबू पाया गया. बस में आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है. सूचना मिलने पर रोडवेज के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने बस में आग लगने की घटना का जायजा लिया.