ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कन्नौज में हार से हताश सपाइयों ने की पत्थरबाजी

कन्नौज (मानवीय सोच) यूपी के कन्नौज जिले में मतगणना स्थल के बाहर सुबह से भाजपा व सपा प्रत्याशियों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। एक तरफ भाजपाई जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे तो दूसरी तरफ सपाई अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। वहीं जैसे-जैसे भाजपा की जीत नजदीक आती गई तो सपाई बौखला गए।

इसके बाद उन्होंने मतगणना स्थल पर ही पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पत्थर लगने से कई लोग घायल हो गए। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज कर सभी को मतगणना स्थल के बाहर खदेड़ दिया।
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11 बजे से ही मतगणना स्थल के बाहर सपाइयों ने बवाल की भूमिका बनानी शुरू कर दी थी। जिसके देखते हुए अधिक पुलिस बल तैनात किया गया था। बावजूद सपाइयों ने हार से हताश हो अपना गुस्सा पत्थरबाजी कर निकाल दिया।
हालांकि अभी भी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। वहीं महोबा में ईवीएम के खराब होने का आरोप लगा कर प्रत्याशियों ने हंगामा किया। तकनीकी कमियां बताकर सपा और जनाधिकार पार्टी ने मतगणना का बहिष्कार किया। दोनों दलों के एजेंट मतगणना स्थल से बाहर निकल आए। इसके बाद प्रेक्षक को लिखित में शिकायती पत्र दिया गया।
Scroll to Top