कन्हैयालाल की हत्या पर बबीता फोगाट का Hindu Lives Matter कैंपेन

उदयपुर  (मानवीय सोच) उदयपुर में कन्हैया लाल की नृशंस हत्या ने सबको चौंका कर रख दिया है। हत्यारों की क्रूरता ने पूरे देश को सन्न कर दिया है। अब तक कई लोगों ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अब इंटरनेशनल पहलवान बबीता फोगाट ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बबीता फोगाट ने एक के बाद एक कई ट्वीट किये हैं। एक ट्वीट में वो एक पोस्टर लेकर खड़ी है। इसमें लिखा हुआ है, ‘ये मेरा हिन्दुस्तान है। यहां हिन्दुओं की जान मायने रखती है। #HinduLivesMatter’

एक अन्य ट्वीट में बबीता फोगाट ने लिखा, ‘और कितनी कुर्बानियां देनी होंगी भाईचारा निभाने के लिए? तुम भाईचारा निभाते रहना और वो तुम्हें चारा बनाते रहेंगे। कुछ कहानियाँ ऐसी है, तुम सहते रहना, वो जुल्म करते रहेंगे। जागो हिन्दुओं जागो, अब नहीं तो फिर कब जागोगे।’

एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा ‘उदयपुर की घटना एक आतंकवादी वारदात है,जो गहलोत और कांग्रेस के मुस्लिम प्रेम और तुष्टिकरण का परिणाम है। कल जो लिब्रांडू जमात ज़ुबैर के समर्थन में अपनी छाती पीट रही थी, आज वो कहाँ है ??’

राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल का सिर तन से जुदा कर दिया गया। नूपुर शर्मा के समर्थन में कथित पोस्ट को लेकर कट्टरपंथियों ने उसे मंगलवार को मौत के घाट उतार दिया था। इस हत्याकांड के आरोप में रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। इस मामले में राजस्थान पुलिस ने तीन और लोगो को हिरासत में लिया है। इनसे भी पूछताछ की जा रही है।

राजस्थान पुलिस ने उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की नृशंस हत्या में शामिल दोनों आरोपियों के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) करेगी।

बता दें कि उदयपुर के धान मंडी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक कथित विवादित पोस्ट को लेकर रियाज और गौस मोहम्मद ने कन्हैया लाल की दुकान में घुस कर उसकी नृशंस हत्या कर दी थी।आरोपियों ने घटना का एक वीडियो शूट किया और इसे दो अन्य वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया।

एक वीडियो अपराध के बाद शूट किया गया था जिसमें उन्होंने कहा था, ”उन्होंने इस्लाम का अपमान करने के लिये उसका ”सिर काट दिया।” दूसरा वीडियो 17 जून को शूट किया गया था जिसमें रियाज दावा कर रहा है कि वह उसका सिर कलम कर देगा ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *