ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कन्हैया लाल के दोनों बेटों को मिली नौकरी

उदयपुर (मानवीय सोच)  राजस्थान के उदयपुर में 28 जून को मुस्लिम कट्‌टरपंथियों द्वारा मारे जाने वाले टेलर कन्हैयालाल तेली के दोनों बेटों ने शुक्रवार को सरकारी नौकरी ज्वाइन कर ली। उदयपुर के जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने उन्हें जिला कोष कार्यालय में सरकारी बाबू के पद पर ज्वाइन करवाया। इस हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नियमों को शिथिल करते हुए दोनों बेटों को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था जो पूरा हुआ।

कन्हैयालाल तेली के दोनों बेटे  तरुण (19) को शहर और छोटे बेटे यश (18) को ग्रामीण कार्यालय में नियुक्ति दी गई है। दोनों बेटों ने निर्देशों का पालन करते हुए शुक्रवार को शुभ मुहूर्त देखकर कोषाधिकारी कार्यालय में कनिष्ठ सहायक के पद पर ज्वाइनिंग दी।
कन्हैया के बड़े बेटे तरुण ने नौकरी ज्वाइन करने से पहले पिता की तस्वीर के सामने सिर झुका कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद मां ने ईमानदारी की सीख देते हुए ज्वाइनिंग के लिए रवाना किया। तरुण साहू ने नौकरी के लिए सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया।

तरूण ने कहा कि पिता की हत्या के मामले में एनआईए द्वारा जो जांच चल रही है उससे भी वे पूरी तरह संतुष्ट हैं। बस अपराधियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा मिले। इस बात का इंतजार है। उसने बताया कि पिता की हत्या के बाद समाज, सरकार और तमाम नेताओं ने जो परिवार का साथ दिया, उसको कभी नहीं भुलाया जा सकता है।

 

Scroll to Top