ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर साधा निशाना, बोले- वह बेरोजगार नहीं होंगे, अच्छे अभिनेता हैं

भोपाल : (मानवीय सोच) मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने आज रविवार को दावा किया कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद लोग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदाई दे देंगे, लेकिन चौहान बेरोजगार नहीं होंगे, क्योंकि वह एक “अच्छे अभिनेता” हैं.

नाथ राज्य विधानसभा चुनाव से पहले एमपी की राजधानी भोपाल से लगभग 200 किलोमीटर दूर स्थित सागर जिले की रहली विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार के केवल चार दिन बचे हैं, जो “पुलिस, धन और प्रशासन” के बूते चल रही है.

जनता चौहान को ”विदाई” दे देगी

कमलनाथ ने दावा किया कि आगामी चुनाव के बाद मध्य प्रदेश की जनता चौहान को ”विदाई” दे देगी. उन्होंने सभा में कहा, शिवराज सिंह जी भले ही मुख्यमंत्री ना रहें पर वे बेरोजगार नहीं होंगे. वह एक अच्छे अभिनेता हैं और अभिनय करियर बनाने के लिए मुंबई जाएंगे और मध्य प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे

Scroll to Top