ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कर्नाटक बीजेपी के बड़े नेता केएस ईश्वरप्पा को कांट्रैक्टर सुसाइड केस में क्लीनचिट मिली

बेंगलुरु  (मानवीय सोच) कर्नाटक बीजेपी के बड़े नेता केएस ईश्वरप्पा  को कांट्रैक्टर सुसाइड केस में पुलिस ने क्लीनचिट दे दी है. इसे ईश्वरप्पा के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, जिन्हें आत्महत्या के मामले में आरोपों के बाद मंत्रिपद से इस्तीफा देना पड़ा था. पुलिस ने कांट्रैक्टर संतोष के सुसाइड केस में बी रिपोर्ट फाइल की है. उडुपी पुलिस ने पब्लिक रिप्रंजेटेटिव कोर्ट में ये रिपोर्ट फाइल की है. खबरों के मुताबिक, सुबूतों के अभाव में पुलिस ने ईश्वरप्पा को क्लीन चिट दी है. कांट्रैक्टर संतोष पाटिल की 12 अप्रैल 2022 की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. उसने ईश्वरप्पा पर 40 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगाया था. इन आरोपों से ईश्वरप्पा ने इनकार किया था, लेकिन काफी दबाव के बाद मंत्रिपद से त्यागपत्र दे दिया था.

भ्रष्‍टाचार के आरोप और एक ठेकेदार की खुदकुशी में कथित भूमिका को लेकर विवादों में घिरे बीजेपी के दिग्‍गज नेता और कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्‍वरप्‍पा ने कल अपना इस्‍तीफा मुख्‍यमंत्री बासवराज बोम्‍मई को सौंप दिया था. इस्‍तीफा देने से पहले ईश्‍वरप्‍पा ने अपने समर्थकों से कहा था कि वो लोग चिंता न करें क्योंकि वह दोबारा लौटकर आएंगे. उधर, शिवमोगा में ईश्‍वरप्‍पा के समर्थकों ने उनका ‘जबरन इस्‍तीफा’ लिए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया था. ईश्‍वरप्‍पा इस्तीफा देते हुए कहा था कि मैं पार्टी में अपने वरिष्‍ठों और शुभचिंतकों के लिए कोई परेशानी नहीं खड़ी करना नहीं चाहता. इसलिए मैं इस्‍तीफा दे रहा हूं.

ईश्‍वरप्‍पा पर क्या थे आरोप 
पंचायती राज मंत्री ईश्‍वरप्‍पा पर संतोष पाटिल नाम के कांट्रेक्‍टर ने “कमीशन” मांगने के आरोप लगाए थे. इसके बाद पाटिल ने खुदकुशी कर ली थी. पाटिल का शव उडुपी में एक निजी लॉज के कमरे में मिला था. पाटिल ने व्‍हाट्सएप संदेश में ईश्‍वरप्‍पा पर भ्रष्‍टाचार का आरोप लगाया था. साथ ही अपनी मृत्यु के लिए ईश्वरप्पा को जिम्मेदार बताया था. खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताने वाले पाटिल ने आरोप लगाया था कि उसने आरडीपीआर विभाग में एक काम किया था और चाहते थे कि इसका भुगतान हो, लेकिन ईश्वरप्पा चार करोड़ के काम में 40 प्रतिशत कमीशन की मांग रहे थे.

Scroll to Top