ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# कल मुख्यमंत्री योगी देंगे सौगात, अधिवक्ता चैंबर्स का लोकार्पण व डिजिटल लाइब्रेरी का करेंगे शिलान्यास

गोरखपुर : (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अधिवक्ताओं को सवा नौ करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। रविवार शाम को प्रस्तावित कार्यक्रम में सीएम योगी गोरखपुर कलेक्ट्रेट मुख्यालय परिसर में 3 करोड़ 46 लाख 21 हजार रुपये की लागत से बने मल्टीस्टोरी अधिवक्ता चैंबर्स तथा सदर तहसील में 4 करोड़ 54 लाख 24 हजार रुपये की लागत से निर्मित अधिवक्ता चैंबर्स का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही 1 करोड़ 25 लाख 30 हजार रुपये की लागत से कलेक्ट्रेट परिसर में बनने वाली डिजिटल लाइब्रेरी का भी शिलान्यास करेंगे।

पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को देंगे सौगात

सोमवार शाम को वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रस्तावित एक समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 8450 लाभार्थियों को 51 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित करेंगे। वह 250 लाभार्थियों को 50 हजार रुपये की दर से प्रथम किश्त (कुल 1.25 करोड़), 2200 लाभार्थियों को 1.50 लाख रुपये की दर से दूसरी किश्त (कुल 33 करोड़) तथा 3350 लाभार्थियों को 50 हजार रुपये की दर से तीसरी किश्त (कुल 16.75 करोड़) की धनराशि सिंगल क्लिक से लाभार्थियों के बैंक खातों में अंतरित करेंगे।

Scroll to Top