ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कश्मीर में आतंकियों ने फिर की हिमाकत, पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली   (मानवीय सोच) जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकवादियों ने बड़ी हिमाकत करते हुए पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी है। श्रीनगर जिले के सूरा इलाके में यह अटैक हुआ है। गोलीबारी में पुलिसकर्मी सैफुल्लाह कादरी गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। यही नहीं इस हमले में उनकी बेटी भी जख्मी हो गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि सैफुल्लाह कादरी को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। डॉ. जीएच यातू ने कहा कि अस्पताल पहुंचने पर सैफुल्लाह कादरी मृत पाए गए थे। हालांकि उनकी बेटी की हालत स्थिर है। घटना होने के तुरंत बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली और आतंकियों की तलाश की जा रही है।

गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों में आतंकवादियों ने स्थानीय सैनिकों, पुलिसकर्मियों और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर हमले तेज कर दिए हैं। यही नहीं दूसरे राज्यों से आए प्रवासी लोगों पर भी हमले बढ़े हैं। माना जा रहा है कि सुरक्षा बलों के ऑपरेशन ऑल आउट से बौखलाहट के चलते आतंकी ऐसे हमलों को अंजाम दे रहे हैं ताकि खौफ पैदा किया जा सके। कश्मीरी पंडितों की वापसी के प्रयास, पंचायत चुनावों में लोगों की सहभागिता जैसे कदमों से भी आतंकवादी बौखलाहट में हैं।

 

Scroll to Top