ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कांग्रेस का आरोप, उत्तर प्रदेश में एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है योगी सरकार

नई दिल्ली   (मानवीय सोच)  कांग्रेस ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकारी एजेंसियों का जमकर दुरुपयोग कर रही है और पुलिस जांच में बाधा डालकर दोषियों को बचाने के खेल में लगी है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने कहा कि सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करने में भाजपा को महाराथ हासिल है और योगी सरकार में एजेंसियों का निर्दोष लोगों के खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है।

जयराम रमेश ने कहा कि राज्य की पुलिस ने एक आरोपी को बचाने के लिए जांच के काम में जानबूझकर हस्तक्षेप किया है जबकि यह व्यक्ति गंभीर अपराधों में शामिल रहा है, लेकिन सरकार उसे बचाने के लिए काम कर रही है और उसने बिना कारण बताए राज्य तंत्र को उसके हित में तैनात कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह खुलासा होना चाहिए जिसकी जांच होने के डर से भाजपा नेताओं के हाथ-पैर फूल रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस और उनके राजनीतिक आकाओं द्वारा न्यायालय के वारंट की स्वेच्छापूर्ण अवमानना किसलिए की जा रही है। उनका कहना था कि ऐसा दूसरी बार हुआ है जब आदतन अपराधियों को वैध कानूनी जांच और विवेचना से बचाने के लिए भाजपा ने पुलिस बल को तैनात किया है।

 

Scroll to Top