ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी का भड़काऊ बयान ; 22 करोड़ मुसलमानों ने चूड़ियां नहीं पहनी

(मानवीय सोच) : यूपी और उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीज कुरैशी ने भड़काऊ बयान दिया है. उन्होंने कांग्रेस की वर्तमान रणनीति पर भी प्रहार किया और कहा कि मुसमलान किसी पार्टी का गुलाम नहीं है. उन्होंने सॉफ्ट हिंदुत्व के मुद्दे पर अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं की पहल की तीखी भाषा में आलोचना की

साथ ही वर्तमान हालात पर उन्होंने कहा कि 22 करोड़ मुसलमान हैं. इनमें से एक दो करोड़ मर भी जाते हैं तो कोई हर्ज नहीं. कुरैशी ने कहा कि जब पानी हद से गुजर जाएगा तो मुसलमानों ने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं.

कांग्रेस की नीतियों को कुरैशी ने मुस्लिम विरोधी बताया और कहा कि उन्हें पार्टी से निकाल भी दिया जाए तो उन्हें कोई गम नहीं है. उन्होंने कहा, “मुझे कोई डर नहीं, निकाल देना पार्टी से. नेहरू के वारिस कांग्रेस के लोग आज धार्मिक यात्राएं निकालते हैं. गंगा मइया की जय बोलते हैं. गर्व से कहो मैं हिंदू हूं. पीसीसी के दफ्तर में मूर्तियां बिठाते हैं. ये डूब मरने की बात है.”

Scroll to Top