ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट, छह उम्मीदवारों को किया फाइनल

नई दिल्ली (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार को छह और उम्मीदवार घोषित किए जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। यह पार्टी उम्मीदवारों की पांचवीं सूची है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 322 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है जिनमें कुल 130 महिलाओं को टिकट दिया गया है।

कांग्रेस की पांचवीं सूची के मुताबिक, उन्नाव जिले के पूर्वा विधानसभा क्षेत्र से उरुशा राणा, लखनऊ पश्चिम से शहाना सिद्दीकी, कानपुर के कल्याणपुर से गायत्री तिवारी, लखनऊ उत्र से अजय श्रीवास्तव उर्फ अज्जु, लखनऊ पूर्व से पंकज तिवारी, लंभुआ से विनय विक्रम सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि उरुशा राणा मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी हैं जबकि गायत्री तिवारी खुशी दुबे की मां हैं। खुशी दुबे विकास दुबे के शार्प शूटर अमर दुबे की पत्नी है।

इससे पहले समाजवादी पार्टी ने भी खुशी की मां को टिकट देने का प्रस्ताव रखा था हालांकि उस वक्त उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रस्ताव ठुकरा दिए थे। खुशी की मां को जिस कल्याणपुर विधानसभा सीट से टिकट मिला है वहां से फिलहाल बीजेपी की नीलिमा कटियार विधायक हैं। ज्ञात हो, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा। 10 मार्च को परिणाम घोषित होंगे।

 

Scroll to Top