ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कांग्रेस ने जारी की 28 प्रत्याशियों की नई लिस्ट

लखनऊ (मानवीय सोच) यूपी विधानसभा चुनाव में अपनी खोई जमीन की वापसी के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी जी-जान से जुटी हुई हैं. कांग्रेस ने इस बार अकेले चुनावी समर में उतरने का फैसला किया है. लिहाजा इस बार कांग्रेस ने किसी भी दल से गठबंधन नहीं किया है. पार्टी सभी 403 सीटों पर अपने उम्‍मीदवार खड़े कर रही है. इसी क्रम में पार्टी ने सोमवार को 28 उम्‍मीदवारों की एक और लिस्‍ट जारी की. इस लिस्‍ट में 11 महिलाओं के नाम शामिल हैं.

बता दें कि प्रियंका गांधी ने इस बार 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने का ऐलान किया है. अभी तक जारी उम्‍मीदवारों में इसका पालन भी किया गया है. कांग्रेस ने आधी आबादी के सहारे अपनी वापसी की तैयारी की है. इसी क्रम में सोमवार को जारी लिस्‍ट में हांडिया से रीना देवी बिंद, चैल से तलत अजीम, मेजा से माधवी राय, करछना से रिंकी सुनील पटेल के नाम का ऐलान किया गया है। कटेहरी से निशात फातिमा, बालहा से किरण भारती, तरबगंज से त्वारिता सिंह, मनकापुर से संतोष कुमारी, बांसगांव से पूनम आजाद, चिल्‍लूपार से सोनिया शुक्‍ला और घोसी से प्रियंका यादव को मैदान में उतारा है.

इन्हें मिला टिकट
1. अमेठी:आशीष शुक्ला
2. इसौली: बी एम यादव
3. कुंडा: योगेश यादव
4. विश्वनाथगंज: प्रशांत सिंह
5. चैल: तलत अजीम
6. सोरांव: मनोज पासी
7. फूलपुर: सिद्घनाथ मौर्य
8. हांडिया: रीना देवी बिंद
9. मेजा: माधवी राय
10. करछना:  रिंकी सुनील पटेल
11. इलाहाबाद पश्चिम: तस्लीमुद्दीन
12. कोरांव: राम कृपाल कौल
13. कटेहरी: निशात फातिमा
14. बालहा: किरण भारती
15. महसी: राजेश तिवारी
16. तरबगंज: त्वारिता सिंह
17. मनकापुर: संतोष कुमारी
18. गौरा: रामप्रताप सिंह
19. कपिलवस्तु: देवेंद्र सिंह गुड्डू
20. कैप्रियागंज: सुरेंद्र निषाद
21. सजनवां: मनोज यादव
22. चौरी चौरा: जितेंद्र पांडेय
23. बांसगांव: पूनम आजाद
24. चिल्लूपार: सोनिया शुक्ला
25. खड्डा: धनंजय सिंह पहलवान
26. पडरौना: मोहम्मद जहीरुद्दीन
27. फाजिलनगर: सुनील मनोज सिंह
28. घोसी: प्रियंका यादव

 

Scroll to Top