ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कांग्रेस ने महिला वोटरों को लुभाने के लिए चलाया ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान, पोस्टर गर्ल ही भाजपा में चली गई

लखनऊ  (मानवीय सोच) : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए शुरू किए गए ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान की पोस्टर गर्ल डा. प्रियंका मौर्य ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। डा मौर्य और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के साढ़ू प्रमोद गुप्ता सहित अन्य लोगों को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ज्वाइनिंग समिति के प्रमुख लक्ष्मीकांत बाजपेई ने पार्टी में शामिल किया।

पेशे से होम्योपैथिक चिकित्सक डा मौर्य, यूथ कांग्रेस की भी राष्ट्रीय सचिव हैं। वह मूलत: लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके से ताल्लुक रखती हैं। बतौर समाजसेवी उन्होंने शहर में गरीबों की मदद के लिये नेकी की दीवार और ‘रोटी बैंक’ अभियान को भी आगे बढ़ाया था।  उनके अलावा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के नेता प्रमोद गुप्ता ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। औरैया जिले के रहने वाले गुप्ता प्रसपा के मदेश महासचिव थे। वह उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे हैं। बाजपेयी ने इस दौरान 1984 बैच के आईएएस अधिकारी किशन सिंह अटोरिया को भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी। अटोरिया, उत्तर प्रदेश सरकार में अपर मुख्य सचिव भी रहे हैं। बाजपेयी ने भाजपा में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुये कहा कि इनके आने से पार्टी के जनाधार में वृद्धि होगी।

Scroll to Top