ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# कांग्रेस ने लगाया आरोप ; मोदी सरकार ने ISRO वैज्ञानिकों की नहीं की मदद

नई दिल्ली : (मानवीय सोच)  कांग्रेस ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( इसरो) के वैज्ञानिकों को बधाई दी लेकिन कहा कि प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी इसका श्रेय लेने की दौड़ में सबसे आगे रहे जबकि हकीकत यह है कि उन्होंने इस टीम से जुड़े वैज्ञानिकों की अनदेखी की और उन्हें 17 महीने से वेतन नहीं मिल रहा है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि जैसे ही चंद्रयान-3 चांद की सतह पर उतरा मोदी उससे पहले ही टीवी स्क्रीन पर आ धमके और इस टीम से जुड़े वैज्ञानिकों को मदद करने में अपनी विफलता पर पछताने की बजाए वैज्ञानिकों की मेहनत की सफलता का श्रेय लेने लगे।

” वेणुगोपाल ने कहा,‘‘इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह से सामने आए और जिस तरह का पाखंड उन्होंने किया उसके लिए उन्हें जवाब देना चाहिए। आपको स्क्रीन पर आने और लैंडिंग के बाद श्रेय लेने की जल्दी थी लेकिन आपकी सरकार वैज्ञानिकों और इसरो की मदद करने में बुरी तरह विफल क्यों रही।

” कांग्रेस महासचिव ने कहा, “चंद्रयान-3 पर काम करने वाले एचईसी इंजीनियरों को पिछले 17 महीनों से वेतन क्यों नहीं मिला और आपने इतने महत्वपूर्ण मिशनों के लिए बजट में 32 प्रतिशत की कटौती क्यों की। ये हमारे देश के हीरो हैं, ये विश्वस्तरीय अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम चलाते हैं लेकिन आपको इनकी प्रतिभा और मेहनत की कोई कद्र नहीं है। जले पर नमक छिड़कने के लिए आप तब सुर्खियों में आए जब वह क्षण वैज्ञानिकों की उपलब्धियों का जश्न मनाने के बारे में था।

Scroll to Top