ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय की बदजुबानी, कहा- ‘7 मार्च के बाद योगी-मोदी को गाड़ देंगे’

 

उत्तर प्रदेश (मानवीय सोच) यूपी विधानसभा चुनाव में पहले चरण के चुनाव में कुछ ही दिन बचे हैं. इससे पहले नेताओं की बयानबाजी कड़वाहट को पार करके धमकियों पर उतर आई है. अब कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय की पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ  पर की गई विवादास्पद टिप्पणी से बवाल मचा हुआ है.

‘7 मार्च के बाद मोदी और योगी को गाड़ देंगे’

अजय राय वाराणसी की पिंडरा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं. एक जनसभा में बोलते वक्त वे राशन में मिलने वाले नमक पर बात करते-करते मर्यादा भूल गए. भोजपुरी बोली में उन्होंने कहा, ‘वो नमक रखे रहिए. 7 मार्च के बाद मोदी और योगी को जमीन में खोद के गाड़ देंगे.’ उनकी इस धमकी का वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

कांग्रेस प्रत्याशी की विवादास्पद टिप्पणी

यह वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी अपनी प्रतिद्वंदी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है. बीजेपी नेताओं ने निर्वाचन अधिकारी से शिकायत करते हुए अजय राय  पर कार्रवाई की मांग की है. अजय राय की इलाके में दबंग नेता की छवि है. वे कई बार वाराणसी से विधायक रह चुके हैं. वे वर्ष 2014 में कांग्रेस के टिकट पर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी सीट से एमपी के चुनाव में भी खड़े हुए थे लेकिन बुरी तरह हार झेलनी पड़ी थी.

यूपी में 7 चरणों हो रहे असेंबली चुनाव

बताते चलें कि यूपी में इस बार 7 चरणों में असेंबली के चुनाव हो रहे हैं. पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को और अंतिम चरण का 7 मार्च को होगा. इसके बाद 10 मार्च को मतगणना होगी. अजय राय, अपने भाषण में आखिरी चरण का मतदान खत्म हो जाने की ओर ही इशारा कर रहे हैं. जिस पर अब कांग्रेस को जवाब देते हुए नहीं बन रहा है.

 

 

Scroll to Top