ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कांवड़ यात्रा से पहले पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा बुलडोजर छपी टी-शर्ट की बढ़ी मांग

लखनऊ  (मानवीय सोच)  सावन का महीना शुरू होने वाला है और इसी के साथ ही दो साल बाद भगवान शिव की कांवण यात्रा भी शुरू होने वाली है। कांवड़ यात्रा को लेकर शिव भक्तों में काफी उत्साह है। कोरोना से पहले सालों में सीएम योगी और पीएम मोदी की फोटो छपी टी-शर्ट की काफी मांग हुआ करती थी। लेकिन इस बार सीएम योगी और पीएम मोदी के अलावा बुलडोजर की फोटो छपी टी-शर्ट काफी मांग में है। व्यापारियों की मानें तो अभी से योगी-मोदी के साथ बुलडोजर छपी फोटो की मांग तेजी से बढ़ रही है। व्यापारियों की माने तो इन तीनों की फोटो लगी टी-शर्ट की एडवांस बुकिंग हो रही है। दो साल बाद शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को लेकर व्यापारी भी उत्साहित हैं और वो उम्मीद कर रहे हैं कि इस साल करीब 150 करोड़ का कारोबार होगा।

जानकारी के मुताबिक कारोबारियों को कांवड़ियों की टी-शर्ट, टोपी, लोवर, बनियान, अंडरवियर, होजरी और बैग जैसे सामान की एडवांस बुकिंग जोरों पर चल रही है। व्यापारियों को खास तौर पर पीएम मोदी, सीएम योगी और बुलडोजर की फोटो वाली टी-शर्ट बनाने का आर्डर मिल रहा है। सहारनपुर में हौजरी का काम करने वाले व्यापारियों के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश कई जिलों से भारी भरकम ऑर्डर मिल रहे हैं।

होजरी कारोबारियों के मुताबिक दो साल कोरोना की वजह से व्यापार काफी ठंडा था लेकिन इस बार इतने ऑर्डर मिल रहे हैं कि संभाले नहीं संभल रहे। व्यापारियों का ये भी कहना है कि बुलडोजर छपी टी-शर्ट सबसे ज्यादा डिमांड में है। उनका ये भी कहना है कि इस तरह की टी-शर्ट का ऑर्डर पूरा करने के लिए दिन-रात काम किया जा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि जो चीज जलन में होती है उसकी डिमांड बढ़ जाती है और इस बार बुलडोजर चलन में है।

 

Scroll to Top