मध्य प्रदेश : (मानवीय सोच) देवास में गुरुवार दोपहर से चल रहे तनाव का माहौल अब जाकर ठंडा हुआ. दरअसल देवास के जूनियर काजी अबुल कलाम पर फरियादी अमन सोलंकी ने FIR दर्ज कराई थी कि काजी पिस्टल लेकर उसके पीछे दौड़े और दो फायर किए.
लेकिन हिन्दू संगठन के लोग शुक्रवार दिनभर पुलिस प्रशासन से काजी पर आईपीसी की धारा 307 लगाने की मांग करते रहे. दिन में थाने पर हंगामा हुआ और जब धारा 307 में FIR नहीं हुई तो देर शाम रसूलपुर बायपास पर इंदौर-भोपाल बायपास जाम कर दिया. खुद विधायक गायत्री राजे पवार रात में SP ऑफिस पहुंची और हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं से बातचीत की. शहर में शांति बनाए रखने की अपील की
शनिवार सुबह फिर हिन्दू संगठन काजी अबुल कलाम पर 307 बढ़ाने की मांग को लेकर चामुंडा कॉम्प्लेक्स में जमा हो गए. उधर शनिवार दोपहर फरियादी अमन सोलंकी के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज हुए. जिसमें काजी पर पिस्टल लेकर दौड़ने और फायर करने के मामले में विवेचना में धारा 307 और आर्म्स एक्ट, एट्रोसिटी एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं. तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ
