ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कानपुर के काजी ने दिया विवादित बयान : बुलडोजर चला तो फिर कफन बांध निकलेंगे

कानपुर  (मानवीय सोच)  हिंसा के बाद पुलिस का ऐक्शन जारी है और अब तक 50 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस बीच शहर के काजी हाजी अब्दुल कुद्दूस ने विवादित बयान देते हुए पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है। कुद्दूस ने कहा कि पुलिस इस मामले में एकतरफा ऐक्शन ले रही है। यही नहीं उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह से ऐक्शन हुआ और बुलडोजर चलाने जैसा ऐक्शन हुआ तो लोग कफन बांध मैदान में आएंगे। अब तक जिन लोगों को गिरफ्तार किया गयाहै, उनमें 90 से 95 फीसदी तक मुसलमान हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में केवल मुसलमानों की ही गलती नहीं है। इन लोगों की सिर्फ यही गलती थी कि जुलूस निकाला था और बाजार बंद करवाया। मुस्लिम धर्मगुरु ने कहा कि जुलूस के दौरान उनके ऊपर पत्थर फेंके गए थे।

उन्होंने कहा कि मुस्लिमों पर पत्थर फेंके जाने का वीडियो भी मौजूद है। काजी हाजी ने कहा कि अगर बुलडोजर चलाने जैसी कार्रवाई की गई तो लोग कफन बांध कर मैदान में आएंगे। उन्होंने कहा कि अगर यही होना है तो हम मरने के लिए निकल पड़ेंगे। इस बीच यूपी के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि पुलिस इस बारे में जल्दी ही नया पोस्टर जारी करेगी। इसमें कुछ और आरोपियों की तस्वीरें होंगी। उन्होंने कहा कि जो लोग इस मामले में दोषी थे, उन पर ही कार्रवाई होगी। पुलिस के ऊपर पथराव करने वाले लोगों पर ऐक्शन लिया जाएगा। किसी भी निर्दोष पर ऐक्शन नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि इन लोगों के ऊपर गैंग्सटर ऐक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सार्वजनिक संपत्ति को जो नुकसान पहुंचा है, उसकी भरपाई भी उपद्रवियों से की जाएगी। प्रशांत कुमार ने कहा कि डीसीपी की लीडरशिप में टीम बनाई गई है। उन्होंने कहा कि जानबूझकर हिंसा कराई गई थी। यह सभी बातें जांच में सामने आ जाएंगी कि किसने हिंसा का आदेश दिया था और कौन लोग ले जाए गए। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की और हालात को नियंत्रित किया। निर्दोषों को पकड़े जाने के आरोपों पर प्रशांत कुमार ने कहा कि हमने तो पोस्टर लगाए हैं और उसके आधार पर ही कार्रवाई की जा रही है। यदि किसी को दिक्कत है तो फिर पुलिस कमिश्नर से मिलें और उनकी शिकायत का संज्ञान लिया जाएगा।

सपा नेता बोले- मुसलमान ही हैं भाजपा सरकार के निशाने पर

इस बीच समाजवादी पार्टी के नेता अमीक जमई ने कहा कि यूपी की भाजपा सरकार मुसलमानों के विरोध में जुटी है। उन्होंने कहा कि यह सरकार मुस्लिमों पर एकतरफा कार्रवाई कर रही है, जबकि भाजपा के उन कार्यकर्ताओं पर ऐक्शन नहीं लिया जा रहा है, जो भगवा पहनकर वहां उपद्रव कर रहे थे।

Scroll to Top