ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# कानपुर के 70 वार्डों में फैला जानलेवा बुखार

उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच)  कानपुर में हाई ग्रेड फीवर, डेंगू और चिकनगुनिया का प्रकोप चरम पर है. अस्पतालों में पूरे दिन मरीजों की लंबी कतार लग रही है. ऐसे हालात में मरीजों को इलाज भी मुश्किल से मिल पा रहा है. यह स्थिति शहर के 70 वार्डों में देखी जा रही है. बड़ी दिक्कत तो यह है कि इस हाई ग्रेड फीवर में रूमेटाइड गठिया जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं. मरीजों का प्लेटलेट्स डाउन जा रहा है. दूसरी ओर राजकीय अस्पताल में ना तो मरीजों को भर्ती करने के पर्याप्त बेड हैं और ना ही दवा है.

ऐसे हालात में मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शहर में इस बीमारी के प्रकोप को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने सरकार को घेरने की कोशिश की है. स्वास्थ्य व्यवस्था में खामियों को आड़े हाथ लेते हुए सपा की कानपुर नगर ईकाई ने आरोप लगाया कि दूषित पेयजल की सप्लाई की वजह से लोग टाइफाइड-पीलिया आदि की चपेट में आ रहे हैं. अस्पतालों में दवा व ग्लूकोज तक खत्म हो चुका है. शहर में गन्दगी व कूड़े का अंबार लगा है. इससे संचारी रोग को प्रश्रय मिल रहा रहा है.

Scroll to Top