ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कानपुर डबल मर्डर: दो साल पहले इंस्टाग्राम पर कोमल से मिला था राहुल

कानपुर  (मानवीय सोच)  डबल मर्डर में हर रोज नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। माता-पिता की हत्या को लेकर गिरफ्तार बेटी ने पहले ही खुलासे कर दिए हैं। अब बेटी से पूछताछ में प्रेमी को लेकर भी खुलासे हो रहे हैं। गुरुवार को पुलिस पूछताछ में माता-पिता की हत्या करने वाली बेटी ने प्रेमी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। पूछताछ में कोमल ने बताया उसकी राहुल से दो साल पहले एक पारिवारिक समारोह में मुलाकात हुई थी। इसके बाद राहुल ने इंस्ट्राग्राम पर प्रोफाइल सर्फ की। राहुल ने उसे इंस्टाग्राम पर ही रिक्वेस्ट भेजी थी जो उसने एक्सेप्ट कर ली थी। इसके बाद दोनों ने बातचीत के दौरान एक-दूसरे के नंबर शेयर किए थे। फिर दोनों की फोन पर बातचीत शुरू हो गई।

जेल में नाराज दिखीं महिला बंदी

प्रेमी संग मिलकर माता-पिता की हत्या करने वाली बेटी कोमल का हरकतों से जेल में बंद महिला बंदियों में नाराजगी दिखी, लेकिन कोमल को अपने माता-पिता की हत्या करने का कोई भी मलाल नहीं है। महिलाओं के आइसोलेशन बैरक में रखी गई कोमल को लेकर महिला बंदी उसे ताने मार रहे हैं। कोमल को देखकर महिला बंदियों ने बेटियों को कोई गोद नहीं लेने के माने भी मारे। वहीं कोमल के प्रेमी राहुल को पुलिस ने गुरुवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, इसके बाद उसे जेल भेज दिया है। राहुल को पुलिस ने पुरुषों के आइसोलेशन बैरक में रखा है।

बेटी ने डेढ़ महीने पहले माता-पिता की हत्या की बनाई थी साजिश

बेटी की बेहयाई के किस्से सुनकर पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गए। बेटी ने माता-पिता की हत्या की साजिश करीब डेढ़ महीने पहले बनाई थी। आर्मी में तैनात प्रेमी ने भाई से हत्या करने को कहा था। दोनों सगे भाइयों से युवती के शारीरिक संबंध थे। कानपुर के बर्रा 2 यादव मार्केट के पास सोमवार देर रात फील्ड गन फैक्ट्री से सुपरवाइजर की पोस्ट से रिटायर्ड मुन्ना लाल गुप्ता (61) व उनकी पत्नी राज देवी (55) की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय घर में बेटा अनूप उत्तम (30) और बेटी (25) कोमल थी। पुलिस ने सीसीटीवी और मोबाइल कॉल डिटेल की पड़ताल से कुछ घंटे में ही वारदात का खुलासा करते हुए कोमल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होते ही कोमल टूट गई और सभी राज एक के बाद एक खोलते चली गई।

क्या था प्लान ए

कोमल ने बताया कि प्लान ए में तय किया था कि तीनों को खाने-पीने की वस्तुओं में कीटनाशक मिलाकर पिला देगी। तीनों की मौत के बाद वह सारी संपत्ति की अकेली वारिस बचती। कोमल ने पुलिस को बताया कि उसका प्लान ए तब भी खराब होता दिख गया था जब भाई अनूप ने थोड़ा ही जूस पीया था।

यह था प्लान बी

कोमल ने बताया कि उसे यह लगा कि जितना कीटनाशक उसने डाला है उससे यकीन था कि थोड़ी खुराक में भी तीनों मर जाते। उसके मुताबिक राजदेवी ने पूरा ग्लास जूस का पी लिया था। तब उसने रोहित को कॉल करके बुलाया। माता-पिता की हत्या के बाद उसने कहानी यह बनाने का प्रयास किया कि अनूप ने दोनों को मारा और खुद जहर खाकर जान दे दी मगर जब वह ऊपर गई और दरवाजा खटखटाया तो अंदर से अनूप की आवाज आई। उसका प्लान पूरी तरह फेल हो गया। तब उसने भाई को माता-पिता की मौत की जानकारी दी और उसके छोटे साले द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने की बात बता दी।

सीडीआर ने खोली सच्चाई

पुलिस ने कोमल के दो दिन की कॉल डिटेल रिपोर्ट निकलवाई जिसमें पता चला कि दो दिन में 17 घंटे उसने रोहित से बात की। घटना के बाद कोमल ने ट्रूकॉलर डाटा, कॉल लॉग, व्हाट्सएप चैट और व्हाट्स एप कॉल का डाटा डिलीट कर दिया था मगर सीडीआर के जरिए पुलिस ने उससे सारी जानकारियां हासिल कर लीं।

Scroll to Top