ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कानपुर में अब हर साल कराना होगा पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन

कानपुर  (मानवीय सोच)  अगर आप कानपुर में रहते हैं और आपने डॉगी पाल रखा है या पालने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपको जरूर जान लेनी चाहिए। कानपुर नगर निगम ने पालतू कुत्तों को लेकर नया नियम बनाया है जिसके मुताबिक कानपुर में हर पालतू कुत्ते का हर साल रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। निगम ने रजिस्ट्रेशन फीस भी बढ़ा दी है। विदेशी नस्ल के कुत्ते के लिए आपको 500 रुपये और देसी नस्ल के कुत्ते के लिए आपको 300 रुपये देने होंगे। कानपुर नगर निगम अभी तक पालतू कुत्तों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करता था।

कानपुर नगर निगम के मुताबिक अगर कोई कुत्ता पाल रहा है और उसने उसका रजिस्ट्रेशन नहीं करावाया है तो कुत्ता मालिक से जुर्माना वसूला जाएगा। इसके अलावा नगर निगम कुत्ता जब्त भी कर सकता है। गौरतलब है कि लखनऊ में पालतू पिटबुल कुत्ते द्वारा अपनी मालकिन की नोच नोचकर हत्या का मामला सामने आने के बाद कई जिला प्रशासन सतर्क हो गए हैं। कानपुर में अगर कोई पालतू कुत्ता रखता है और उसका रजिस्ट्रेशन नहीं कराता है और उसपर जुर्माना लगाया जाएगा। यही नहीं डॉग ऑनर के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

कानपुर से पहले गोरखपुर और मिर्जापुर जिला प्रशासन भी पालतू कुत्तों को लेकर नया नियम लागू कर चुका है। दोनों ही जगह पर पालतू कुत्तों को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की गई है। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ नगर निगम ने पिटबुल डॉग  के लाइसेंस पर अस्थाई तौर पर रोक लगा दी है। लखनऊ नगर निगम के मुताबिक विदेशी नस्ल के कुत्ते का ट्रेनिंग, टीके और उसके बर्ताव का निरीक्षण करने के बाद ही लाइसेंस बनाया जाएगा।

 

Scroll to Top