ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कानपुर में इंसानियत शर्मसार, बुजुर्ग सास को बुरी तरह पीटती थी बहू

कानपुर (मानवीय सोच)  एक वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने इंसानियत को पूरी तरह से शर्मसार कर दिया है। वीडियो कानपुर जिले के चकेरी क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में एक महिला अपनी 105 वर्षीय सास को जानवरों की तरह पीटते नजर आ रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और सास पर उत्पीड़न करने वाली बहू को धर दबोचा। पुलिस बहू से थाने लाकर पूछताछ कर रही है।

एक चारपाई पर बैठी बुजुर्ग सास को उसकी बहू कभी बुरी तरह पीट रही है तो कभी बाल पकड़कर जमीन पर पटक रही है। सास को नहलाने से लेकर खाना खिलाने तक में जानवरों जैसा व्यवहार देख पड़ोसियों ने पूरा वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

चकेरी के घाऊखेड़ा निवासी भगवान बली की 105 वर्षीय मां जयराम देवी हैं। इलाके के लोगों के अनुसार भगवान बली ई रिक्शा चालक है। लोगों ने बताया कि उसकी पत्नी आरती गुप्ता अपनी सास की बेरहमी से पिटाई करती हैं। वीडियो देखने के बाद चकेरी इंस्पेक्टर महिला पुलिस के साथ भगवान बली के घर पहुंचे और आरती को पकड़कर थाने ले आए। चकेरी इंस्पेक्टर मधुर मिश्रा ने बताया कि आरोपित बहू से पूछताछ कर कार्रवाई की जा रही है। ज्वाइंट कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि इस वीडियो ने उन्हें हिला दिया। पूरे मामले की जांच एसीपी मृगांक शेखर को सौंपी गई है।

 

Scroll to Top