ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कानपुर में डायरिया और हीट स्ट्रोक से चार लोगों मौत

कानपुर  (मानवीय सोच) भीषण गर्मी में बीमारियों का हमला बुधवार को भी बरकरार रहा। 24 घंटे के भीतर बच्ची समेत चार लोगों की डायरिया और हीट स्ट्रोक से मौत हो गई। नौ रोगियों को हैलट इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। पहली बार हैलट ओपीडी में रिकॉर्ड डायबिटीज मरीजों की भीड़ पहुंची। डायरिया और डिहाइड्रेशन की चपेट में आने वाले मरीजों पर कहर टूट पड़ा है। भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बुधवार को डॉ. एमपी सिंह की ओपीडी में 367 मरीज आए, जिसमें 207 सिर्फ उदर रोग के रहे।

गैस्ट्रो के साथ डायरिया-डिहाइड्रेशन वालों की भरमार रही। इसके साथ ही कड़ी धूप की वजह से हीट स्ट्रोक ने भी तेजी से पांव पसारे हैं। हीट स्ट्रोक के पांच और डायरिया के चार मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती कराना पड़ा। इमरजेंसी में रात में भर्ती कराई गईं महाराजपुर की रानीकुल (83) और यशोदानगर के लोकेश कुमार( 74) की सुबह मौत हो गई। इनमें एक को हीट स्ट्रोक और दूसरे को गंभीर डायरिया हो गया था जबकि हंसपुरम के रहने वाले मासूम नचिकेत (4) की कांशीराम अस्पताल में मौत हो गई। उसे भी डायरिया हुआ था। इसी तरह घाटमपुर सीएचसी से रेफर कर भेजे गए भीतरगांव के शिवजनक (78) की मौत उर्सला अस्पताल में दोपहर में हुई।

Scroll to Top