उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) कानपुर देहात में एक शख्स को पुलिस घर से घसीटकर ले गई. शख्स अपने घर में आराम से सो रहा था रात के अंधेरे में पुलिस ने दबिश थी. बताया जा रहा है कि पुलिस जिसे घर से पकड़कर ले गई है वो बीजेपी का स्थानीय कार्यकर्ता है. उसके परिवार के सदस्यों का दावा है कि जब उन्होंने पुलिस को रोकने की कोशिश की तो उनकी पिटाई की गई फिलहाल, पूरा मामला घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है.
फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसके बाद पुलिसिया कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं लोगों का कहना है कि बीजेपी कार्यकर्ता संग अपराधियों जैसा सलूक किया गया. जबकि उसके खिलाफ मामूली शिकायत की गई थी शिकायत मिलने के बाद रसूलाबाद कोतवाली पुलिस ने रात में विजय मिश्रा के घर पर दबिश दी फिर उन्हें आधे कपड़ों में ही घसीटकर ले गई विजय उस समय अंडरवियर और बनियान में थे
