ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कानपुर में 10 साल के बच्चे से दरिंदगी, कील से निकाली आंख

कानपुर (मानवी मीडिया): नग्न शरीर, सिगरेट से जलाने के निशान, कील गाड़कर निकाली गई आंख और गर्दन के पास जूते के निशान…. कानपुर में 10 साल के बच्चे की लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। बच्चे के साथ ऐसी दरिंदगी की गई, जिसे देख सुनकर इलाके के लोगों के साथ-साथ उन पुलिसवालों के भी दिल कांप उठे हैं, जो बॉडी का पंचनामा करने पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार कानपुर के नर्वल में लापता मासूम की कुकर्म के बाद हत्या कर दी गई। सोमवार को घर के बाहर खेलते वक्त उसे अगवा किया गया था। मंगलवार सुबह घर के पास खेत में नग्न अवस्था में शव बरामद होते ही सनसनी मच गई। शरीर के पिछले हिस्से से खून बह रहा था।

गुस्साए परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर हंगामा किया। सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। कस्बे के एक गांव में राज मिस्त्री के परिवार में पत्नी के अलावा 10 बच्चे हैं। 10 साल का मासूम पांचवें नंबर पर था। पिता के मुताबिक सोमवार शाम छह बजे वह घर के बाहर खेल रहा था तभी अचानक लापता हो गया।

पाली चौकी पर शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया मगर फोटो न होने के कारण पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की। मंगलवार सुबह दस बजे घर से 250 मीटर दूर खेत में कटाई करने गए किसानों ने बच्चे का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मासूम की गर्दन पर जूता रखा हुआ था। घटनास्थल से 50 कदम की दूरी पर यूकेलिप्टस का बाग है, वहां छानबीन के दौरान कपड़े बरामद हुए। शव के दूसरी तरफ शराब की बोतल, दो डिस्पोजल ग्लास और सिगरेट की डिब्बी मिली। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

अजीत कुमार सिन्हा, एसपी कानपुर आउटर ने कहा कि परिजनों की किसी से दुश्मनी नहीं है। फोरेंसिक टीम से जांच कराई गई है। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों के नाम लिए हैं, उन्हें बैठाकर पूछताछ की जा रही है। जो तहरीर दी गई है उसके आधार पर 302 व 201 के तहच एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कुकर्म की पुष्टि होने पर उसकी धारा भी जोड़ दी जाएगी।

Scroll to Top