ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कानपुर से दिल दहला देने वाला मामला ग्रेजुएशन के छात्र की अपहरण करने के बाद हत्या कर दी

कानपुर  (मानवीय सोच)   दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर ग्रेजुएशन के छात्र की अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गई. अपहरण करने के बाद बदमाश पहले छात्र को उन्नाव के ATM में लेकर गए. वहां उससे उसके खाते से 60 हजार रुपए निकलवाए. इसके बाद उससे जेवरात और रुपए लूटने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी. छात्र से उसकी कार लूटने के बाद बदमाशों ने शव को कानपुर देहात के रनिया इलाके में हाईवे किनारे फेंक दिया.

नवाबगंज थाना क्षेत्र के मैनावती मार्ग में रहने वाले रमेश वर्मा केस्को में बड़े बाबू हैं. रमेश का इकलौता बेटा गोविंद दोस्त के जन्मदिन में जाने की बात कहकर घर से अपनी बलेनो कार लेकर निकला था. छात्र जब देर रात तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनो ने उससे सम्पर्क करने की कोशिश की लेकिन अचानक उसका फोन स्विच ऑफ हो गया जिससे परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई जिसके बाद घर वालों ने नवाबगंज थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने संज्ञान नहीं लिया.जब शुक्रवार रात 12:30 बजे ATM से तीन बार में 20 हजार रुपए निकाले तो शक और बढ़ गया. जिस पर पिता रमेश अपने भतीजे धर्मेन्द्र के साथ उन्नाव के उस ATM में पहुंचे जहां से पैसे निकले थे. पास के मकान में लगे CCTV कैमरे का फुटेज देखा तो कार सवार चार युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए उससे जबरन ATM से पैसे निकलवाने के लिए ले जा रहे थे. कैमरे में नजर आ रहा था कि गोविंद के पैर में चप्पल नहीं थी, लंगड़ा कर चल रहा था. इसके बाद CCTV फुटेज नवाबगंज थाना प्रभारी को सौंपा. जिसके बाद नवाबगंज थाना पुलिस हरकत में आई.

कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र के रनिया के पास हाईवे किनारे नाले में शव की सूचना इलाके के लोगों ने दी, फिर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की. इसके बाद कानपुर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की.

Scroll to Top