ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कानपुर से लखनऊ तक चलेंगी डबल डेकर ई-बसें

कानपुर से लखनऊ तक चार डबल डेकर ई बसों का संचालन करने की तैयारी है। उप्र राज्य परिवहन निगम विभिन्न रूटों पर बसों के संचालन की कवायद कर रहा है। 20 बसों की खरीदारी होनी है। इनमें से चार बसें कानपुर से लखनऊ अप- डाउन करेंगी। बसों की खरीदारी दिसंबर तक हो जाएगी। नए वर्ष के तोहफे के रूप में ये बसें मिलेंगी।

लखनऊ- कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर विभिन्न जगहों पर ई चार्जिंग स्टेशन भी बनेंगे। ऐसे में भविष्य में ऐसी बसों की संख्या और बढ़ेगी। ई बसों का संचालन अभी महानगरों में हो रहा है। जल्द ही ई बसों का संचालन एक शहर से दूसरे शहर को जोड़ने के लिए किए जाने की योजना है।

कोशिश है कि एक बार चार्ज होने के बाद बस आसानी से दूसरे शहर पहुंच जाए और फिर वहां चार्ज होने के बाद मूल डिपो तक आ जाए। जरूरत पड़ने पर उन्हें हाईवे पर ही चार्ज किया जा सके, इसके लिए ही जगह- जगह ई चार्जिंग स्टेशन भी बनाये जाने हैं। इससे न सिर्फ वायु प्रदूषण नियंत्रण होगा बल्कि रूटों पर एसी बसों की संख्या भी बढ़ जाएगी।

इसी के साथ ही अब उप्र राज्य परिवहन निगम ने मुख्यमंत्री योगी आदितयनाथ के आदेश के बाद डबल डेकर ई बसों के संचालन की योजना भी अमल में लाने की प्रक्रिया शुरू की है।  परिवहन निगम से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक जो बसें खरीदी जाएंगी वह एक बार चार्ज होने पर 160 किलोमीटर का सफर आसानी से तय कर लेंगी। कानपुर को चार बसें मिलेंगी। बसों की खरीदारी से पहले ही ये तय हो जाएगा कि उन्हें झकरकटी बस स्टेशन से चलाया जाएगा या फिर विकास नगर स्थिति सिग्नेचर सिटी बस स्टेशन से।

Scroll to Top