ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# कानून-व्यवस्था के लिए गेमचेंजर बनेगा क्लाउड बेस्ड आर्किटेक्चर डिजायन

उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच)  कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यूपी पुलिस नया प्रयाेग कर रही है। क्लाउड बेस्ड आर्किटेक्चर डिजायन की मदद से पुलिसकर्मी खास नेटवर्क इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके जरिए 30 मिलियन सेकंड में कॉल कनेक्ट होने के साथ पूरे प्रदेश में पुलिसकर्मियों को एक-साथ संदेश और वीडियो भेजा जा सकेगा।

वहीं हाई रिस्क ऑपरेशन के दौरान केवल एक पुश बटन दबाने से डीजीपी मुख्यालय और शासन के अधिकारी लाइव वीडियो देख सकेंगे। यह नेटवर्क साइबर अटैक से पूरी तरह सुरक्षित भी रहेगा।

इसका इस्तेमाल करने से पुलिसकर्मी अधिकारियों को अपनी गलत लोकेशन नहीं बता सकेंगे। इसमें उनकी लाइव लोकेशन का पता भी चल जाएगा। जटिल ऑपरेशन के दौरान मोर्चा संभाले हुए पुलिसकर्मी केवल वॉयस कमांड से अपने मोबाइल से कॉल करके अधिकारियों को पल-पल की सूचनाएं और वीडियो भेज सकेंगे।

यह तकनीक इंटरनेट पर काम करेगी। कई देशों में सेटेलाइट बेस्ड इंटरनेट मुहैया कराया जा रहा है। भारत में भी जल्द यह तकनीक आने वाली है। इसके बाद सेल टॉवर की जरूरत नहीं होगी। सेटेलाइट के माध्यम से पूरा देश इंटरनेट से जुड़ेगा। ऐसे ग्रामीण इलाके, जहां इंटरनेट या सेल टावर की सुविधा नहीं है, वहां से भी आसानी से संपर्क हो सकेगा।

Scroll to Top