ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

किट कैट चॉकलेट के रैपर पर लगाई भगवान जगन्नाथ की तस्वीर

नई दिल्ली (मानवीय सोच) : मल्टीनेशनल कंपनी नेस्ले की परेशानिया एक बार फिर से बढ़ गई है। इस बार चॉकलेट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, नेस्ले ने अपनी चॉकलेट के रैपर पर भगवान जगन्नाथ जी, भगवान बालभद्र और माता सुभद्रा जी की तस्वीर लगाई थी। इसके पीछे का कारण कंपनी की तरफ से ये बताया गया था कि उनके ट्रैवल ब्रेक पैक का उद्देश्य लोकल डेस्टिनेशंस की सुदंरता सेलिब्रेट करना था। ऐसे में उन्होंने इस पैक में ओडिशा के कल्चर को सेलिब्रेट किया था। इसके लिए यूनिक आर्ट Pattachitra की झलक दिखाने वाली डिजाइन का पैक पर इस्तेमाल किया गया था।

दरअसल, कंपनी की तरफ से किटकैट चॉकलेट के पैक पर भगवान जगन्नाथ जी, भगवान बालभद्र और माता सुभद्रा जी की तस्वीर लगाई गई थी, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब आलोचना की गई थी। यूजर्स का कहना था कि चॉकलेट खाने के बाद लोग रैपर को इधर उधर या डस्टबिन में फेंक देते है। ऐसे में रैपर पर भगवान की फोटो लगाना उनका अपमान करना है।

मामला बढ़ने के बाद अब नेस्ले कंपनी ने पूरे घटनाक्रम पर माफी मांगी है। कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि उनकी मंशा धार्मिक भावनाएं आहात करना नहीं था। इसी के साथ कंपनी ने इस तरह के सारे प्रॉडक्ट को मार्केट से वापस रखने का ऐलान किया है। जल्द ही बाकी सारे प्रोडक्ट्स मार्किट से हट जाएंगे।

Scroll to Top