ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# किडनी के मरीजों के लिए खुलेंगी डायलिसिस यूनिट

लखनऊ : (मानवीय सोच)  डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रदेश के 11 अस्पतालों के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसमें किडनी मरीजों के लिए डायलिसिस यूनिट खोली जा रही हैं। तीन अस्पतालों में ब्लड बैंक की स्थापना होगी। उन्होंने तय समय पर काम करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को कामकाज की निगरानी की हिदायत दी है।

लखनऊ के लोक बंधु राज नारायण अस्पताल में चार-चार बेड की दो डायलिसिस यूनिट खोलने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अस्पताल में ब्लड बैंक के लिए रोटरी इंटरनेशनल को अनुमति प्रदान की है। वाराणसी और गोरखपुर में चार-चार बेड की डायलिसिस यूनिट खोलने की अनुमति प्रदान की है। इन दोनों अस्पतालों में भी रोटरी इंटरनेशनल ब्लड बैंक की स्थापना में मदद करेगी।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि लखनऊ के उच्च न्यायालय इलाहाबाद खण्डपीठ की पैथोलॉजी को अपग्रेड किया जा रहा है। इसमें ऑटोमेटिक बायोकैमेस्ट्री एनालाइजर मशीन लगाई जाएगी। इसके लिए 4,68,400 रुपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है। उन्होंने बताया कि कानपुर के यूएचएम (उर्सला) अस्पताल में दो लिफ्ट लगाई जाएंगी। इसके लिए 88.90 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है।

Scroll to Top