ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

किन्नरों का नेक काम, ऑटो ड्राइवर की बेटी की शादी में दिया तोहफा

किन्नर से मिली दुआ और आशीर्वाद कहते हैं किसी खजाने से कम नहीं होती है। किन्नर जब किसी को दुआ देने पर आते हैं तो उसकी किस्मत पलट जाती है। वैसे उनकी दुआएं ही नहीं बल्कि उनके काम भी कई घरों की बेटियों की जिंदगी सवारने का काम कर रहे हैं।

ऐसा ही एक उदाहरण हाल ही में रेवाड़ी में देखने को मिला। जहां एक ऑटो ड्राइवर की बेटी की शादी का पूरा खर्चा किन्नरों ने उठाया। इतना ही नहीं उसकी शादी में सोने-चांदी की जूलरी से लेकर घर का सारा सम्मान भी दिया। साथ ही भात भरने का नेक काम भी उन्होंने दिल खोलकर किया। किन्नरों द्वारा किए गए उनके इस काम की अब हर तरफ चर्चा हो रही है।

दरअसल शहर के मोहल्ला बाला सराय के निवासी सुरेश जोकि पेशे से एक ऑटो ड्राइवर है वो कुछ दिनों पहले एक हादसे का शिकार हो गए थे। वो अपने घर में अकेले कमाने वाले थे। वहीं, उनकी बेटी पायल की शादी तय हो चुकी थी। ऐसे में उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वो शादी की तैयारियां कैसे और किस तरह से करें? इसी चिंता में वो रेवाड़ी की रहने वाली गुरु महंत किन्नर काजल औऱ सोनिया के डेरे के पास पहुंचे।

वहां जाकर उन्होंने अपनी सारी परेशानी उन्हें बताई। इस पर गुरु महंत ने ऑटो ड्राइवर को इस बात का आश्वासन दिया कि उनकी बेटी की शादी का सारा खर्चा वो उठाएंगे। किन्नर अपने डेरे के साथ सुरेश के घर पहुंची। उसने सुरेश की बेटी को गृहस्थी से जुड़ी चीजे, सोना-चांदी का सामना औऱ अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने सुरेश के घर में जमकर नाच-गाने के साथ महफिल जमाई। गुरु महंत काजल ने इस बात की जानकारी दी कि वो पांच गरीब परिवार की बेटियों की शादी करवा रही है। वैसे देखा जाए तो इस चीज ने लोगों के दिलों में अलग ही छाप छोड़ी है।

Scroll to Top