ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

किसके कहने पर मुस्लिम महिला को ससुरालियों ने घर से निकाला

बरेली  (मानवीय सोच) महिला को तीन तलाक देने की धमकी का मामला तूल पकड़ गया है। पीड़िता महिला ने रविवार को मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी से मुलाकात कर इंसाफ की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि पीड़िता के शौहर, देवर उनके मामा को सपा नेता ने तलाक देने के लिए उकसाया था।

बता दें कि बरेली के मोहल्ला एजाज नगर गौटिया के रहने वाले ताहिर अंसारी की बेटी उजमा का निकाह मोहल्ले के ही तस्लीम अंसारी के साथ जनवरी 2021 को हुआ था। दोनों के बीच पहले प्यार हुआ बाद में लव मैरिज हुई। लड़की पक्ष ने इस शादी को स्वीकार कर लिया था। अब मामला विधानसभा चुनाव में महिला उजमा अंसारी का भाजपा को वोट देने पर तूल पकड़ गया है। मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी से पीड़िता ने मुलाकात की है।

फरहत नकवी ने बताया कि ससुरालियों को किसी सपा नेता ने उकसाया है। सपा की हार होते ही उन्होंने तीन तलाक की धमकी ससुरालियों से दिलवाई है। अभी हमने पीड़ित पक्ष को सुना है। लड़के पक्ष से संपर्क नहीं हो पा रहा है। जैसे ही लड़के पक्ष से बात हो जाएगी हम दोनों पक्ष के बीच एक काउंसलिंग कराई जाएगी।

शौहर के मामू ने सपा नेता से जुड़े 

फरहत नकवी ने बताया कि पीड़िता ने बताया कि उसके शौहर के मामू का संपर्क सपा नेता से है। सपा की हार की वजह से नेता ने ससुरालियों को उकसाया और पीड़िता को तीन तलाक की धमकी देकर घर से निकाला है। इस मामले में पीड़िता को इंसाफ दिलाया जाएगा।

मेरा हक फाउंडेशन अध्यक्ष फरहत नकवी का कहना है कि कुछ मानसिक संतुलन खो चुके लोग मुस्लिम महिलाओं को वोट देने का अधिकार तक छीन रहे हैं। उजमा ने भाजपा को वोट दिया तो उसको तलाक की धमकी दी और घर से निकाल दिया। उजमा को इंसाफ दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। सोमवार को पुलिस अधिकारियों को उजमा की तरफ से शिकायत पत्र दिया जाएगा।

 

Scroll to Top