ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कुतुब मीनार का नाम बदलने के मुद्दे पर बोलीं महबूबा मुफ्ती: मुगल वास्तुकला देखने भारत आते हैं पर्यटक

नई दिल्ली   (मानवीय सोच)  जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भारत सरकार पर पर्यटन उद्योग को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत में 50 फीसदी विदेशी पर्यटक मुगल वास्तुकला और 50 फीसदी पर्यटक कश्मीर देखने आते हैं। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि बीजेपी सरकार दोनों को बर्बाद कर रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि  भारत सरकार को कश्मीर के प्रति अपना दृष्टिकोण बदलना होगा। महबूबा मुफ्ती ने कहा, सरकार ने कश्मीरियों पर दबाव डाला है और उन्हें हिंदू बनाम मुस्लिम बनाकर अन्य मुद्दों से ध्यान भटका रही है।

महबूबा मुफ्ती का ये बयान हाल में ही मारे गए कश्मीरी पंडित राहुल भट के संदर्भ में आया है जिसे 14 मई को चदूरा के तहसीलदार कार्यालय में आतंकवादियों ने गोली मार दी थी। इस घटना के अगले ही दिन गुडुरा में कांस्टेबल रियाज अहमद ठोकर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही दिल्ली के कुतुब मिनार के बाहर कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। उनका दावा था कि ये कुतुब मीनार नहीं बल्कि विष्णु स्तंभ है। उनकी मांग थी की कुतुब मीनार की भी जांच की जाए।  इससे पहले दिल्ली बीजेपी ने मांग की थी कि राष्ट्रीय राजधानी में अकबर रोड, हुमायूं रोड, औरंगजेब लेन और तुगलक लेन जैसे अन्य स्थलों के नाम बदले जाएं क्योंकि उनका नाम मुगल शासकों के नाम पर रखा गया है।

 

Scroll to Top