ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कुल्हाड़ी लेकर मस्जिद पहुंचा और नमाजियों पर बोल दिया हमला

टोरंटो (मानवीय सोच)  कनाडा में मस्जिद पर हमले का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. शनिवार को हुई इस वारदात में एक शख्स ने कुल्‍हाड़ी और Bear स्प्रे लेकर एक मस्जिद (Mosque) में मौजूद लोगों पर हमला कर दिया था. गनीमत रही कि इस हमले में किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई हैं.

नफरत फैलाना मकसद

पुलिस ने बताया कि टोरंटो के उपनगर मिसिसागा में स्थित मस्जिद में एक 24 साल के युवक ने घुसकर वहां मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया. उसके पास कुल्हाड़ी और Bear स्प्रे था. अचानक हुए इस हमले में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं. पुलिस का मानना है कि ये घटना अलगाव पैदा करने के लिए की गई और इसका संभावित मकसद नफरत फैलाना हो सकता है.

PM ने की घटना की निंदा 

वहीं, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) ने हमले की निंदा करते हुए एक ट्वीट किया और इसे अविश्वसनीय रूप से परेशान करने वाला बताया. ट्रूडो ने लिखा, ‘मैं इस हिंसा की कड़ी निंदा करता हूं, जिसका कनाडा में कोई स्थान नहीं है’. इस घटना की टोरंटो के मेयर और ओंटारियो के प्रांतीय प्रधानमंत्री सहित अन्य सार्वजनिक हस्तियों ने भी निंदा की है.

‘हमारा समुदाय कभी नहीं टूटेगा’

मस्जिद के इमाम इब्राहिम हिंद ने हमलावर को वश में करने वाले नमाजियों के साहस की तारीफ की. उन्‍होंने एक ट्वीट में कहा, ‘हमारा समुदाय कभी नहीं टूटेगा और हम डरेंगे नहीं’. गौरतलब है कि जून में ओंटारियो में एक शख्‍स ने जानबूझकर पाकिस्‍तानी मूल के कनाडाई परिवार पर पिकअप ट्रक चढ़ा दिया था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी. आरोपी ने यह हमला नफरत के चलते किया था.

 

Scroll to Top