केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के घर पहलवानों की बैठक जारी

नई दिल्ली : (मानवीय सोच)  केंद्र सरकार ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को बातचीत का न्योता दिया था। सरकार के बुलावे के बाद ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया, पहलवान साक्षी मलिक केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के आवास पहुंचे हैं। दोनों पहलवान बुधवार सुबह उनके घर पहुंचे।

सरकार के बुलावे पर साक्षी मलिक की प्रतिक्रिया

इससे पहले, पहलवान साक्षी मलिक ने अनुराग ठाकुर के निमंत्रण पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। साक्षी साक्षी मलिक ने कहा कि सरकार की तरफ से मिले प्रस्ताव पर हम अपने वरिष्ठों और समर्थकों से चर्चा करेंगे। जब सभी अपनी सहमति देंगे कि प्रस्ताव ठीक है, तभी हम सहमत होंगे। ऐसा नहीं होगा कि हम सरकार की किसी भी बात से सहमत होकर अपना आंदोलन समाप्त कर देंगे। बैठक के लिए अभी कोई समय तय नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *