(मानवीय सोच) : लोकसभा चुनाव 2024 और इसी साल के आखिर में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी तैयारियों में जुटी हुई है. इसी कड़ी में बीजेपी ने आज (13 सितंबर) केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई है. बैठक शाम को 5 बजे दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पर होगी. जिसमें आगामी चुनाव को लेकर मंथन होगा.
जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय चुनाव समिति की इस बैठक में चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा की जाएगी. इसके अलावा चुनावी रणनीति पर चर्चा और के साथ ही उम्मीदवारों के नामों पर मुहर भी लग सकती है.
केंद्रीय चुनाव समिति की होने वाली बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा अन्य नेता शामिल होंगे. पांच राज्यो में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ये बैठक काफी अहम मानी जा रही है. जिन राज्यों में इस साल विधानसभा चुनाव होंगे उनमें छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, मिजोरम और राजस्थान शामिल है.
