(मानवीय सोच) : जिसमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बड़े बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह को सोमवार को कथित तौर पर सैकड़ों करोड़ रुपये के लेनदेन पर चर्चा करते हुए सुना जा सकता है. वीडियो वायरल होने के बाद से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है. वीडियो क्लिप में देवेंद्र को एक व्यक्ति के साथ वीडियो कॉल पर बात करते हुए सुना जा सकता है. व्यक्ति को देवेंद्र का एजेंट बताया जा रहा है. देवेंद्र राजस्थान और मोहाली के खनन और भूमि व्यवसायियों से करोड़ों रुपये की मांग कर रहा है. केंद्रीय मंत्री के बेटे का वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस ने मामले की जांच की मांग की है.
प्रिय ED, CBI, Income Tax यह वीडियो वायरल हो रहा है। कृपया इसकी सत्यता की जाँच करें। इसमें भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी के चिरंजीवी श्री देवेंद्र तोमर करोड़ों रुपये के लेनदेन की बातचीत करते प्रतीत हो रहे हैं।
चुनाव आचार संहिता के बीच ये काले धन की… pic.twitter.com/wR21DmruiH— Piyush Babele||पीयूष बबेले (@BabelePiyush) November 5, 2023
पार्टी के प्रदेश मीडिया समन्वयक पीयूष बबेले ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए आयकर विभाग, सीबीआई और ईडी से जांच की मांग की.उधर, मामले में देवेन्द्र प्रताप सिंह ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. बबेले ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देवेन्द्र प्रताप तोमर उर्फ रामू एक शख्स से फोन पर करोड़ों रुपये के लेन-देन की बात कर रहा है. वह शख्स ट्रांजेक्शन के लिए पांच अलग-अलग खातों की डिटेल मांगता है और इसके साथ ही समय भी मांगता है.
