ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का सवाल-पंजाब पुलिस किस बड़े नेता के इशारे पर कर रही थी काम

नई दिल्ली (मानवीय सोच): पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने फिर से कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने जानबूझकर प्रधानमंत्री की सुरक्षा को खतरे में डाला जो निंदनीय और दंडनीय है।

भाजपा की वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, प्रधानमंत्री की सुरक्षा को भंग होते देख मैंने कांग्रेस नेतृत्व के समक्ष कुछ प्रश्न रखे थे। एक टेलीविजन नेटवर्क ने उन प्रश्नों के कुछ चिंताजनक परिणाम राष्ट्र के सम्मुख रखे हैं। पंजाब पुलिस अधिकारियों के बयान एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल पर सच को उजागर करते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के अधिकारी का यह वक्तव्य कि मोदी की सुरक्षा भंग होने की जानकारी वह वरिष्ठ अधिकारियों, पंजाब प्रशासन को देते रहे, लेकिन पंजाब सरकार की तरफ से इस बारे में कोई ऐसा हस्तक्षेप नहीं किया गया जो उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित कर सके।

ईरानी ने सवाल पूछा कि आखिर पंजाब पुलिस के आला अधिकारी कांग्रेस के किस बड़े नेता के इशारे पर काम कर रहे थे? उन्होंने कहा कि पंजाब के पुलिस महानिदेशक ने बिना जानकारी के प्रधानमंत्री की सुरक्षा टीम को क्यों कहा कि पूरी व्यवस्था और रूट सुरक्षित है। पंजाब के वो कौन आला अधिकारी हैं जो इस अलर्ट के बाद भी प्रधानमंत्री को सुरक्षा देने के लिए कोई भी कदम नहीं उठा रहे थे? ईरानी ने कहा, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मोदी के सुरक्षा प्रोटोकॉल और उल्लंघन के बारे में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी क्यों जानकारी दी? एक निजी नागरिक, जो गांधी परिवार का सदस्य है, इस विषय में इच्छुक क्यों है?”

उल्लेखनीय है कि पांच जनवरी को पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी का फिरोजपुर में दौरा था। भारी बारिश के कारण उन्हें सड़क मार्ग से जाना पड़ा लेकिन इस दौरान उनके काफिले के आगे रास्ते में प्रदर्शनकारी आ गए जिस कारण उनका काफिला तकरीबन 20 मिनट बेहद असुरक्षित क्षेत्र में रुका रहा। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक मामले में जांच के लिए उच्चतम न्यायालय ने उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश इंदु मल्होत्रा की अगुवाई में पांच सदस्यीय समिति गठित कर दी है।

Scroll to Top