ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# केंद्र ने बनाया दबाव, ऊर्जा विभाग ने कहा, नहीं चाहिए कोयला

लखनऊ : (मानवीय सोच) बिजली घरों में छह फीसदी विदेशी कोयले की खरीद के लिए केंद्र ने एक बार फिर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने 25 अक्तूबर को विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजा है। इसमें मार्च तक छह फीसदी आयातित कोयला खरीदने का निर्देश दिया है। इसकी भनक लगते ही इंजीनियर्स फेडरेशन और उपभोक्ता परिषद ने विरोध करना शुरू कर दिया है। तर्क है कि भारतीय कोयले की तुलना में आयातित कोयला करीब छह से 10 गुना तक महंगा होता है।

प्रदेश की सभी उत्पादन इकाइयां देशी कोयले से चल रहे हैं। केंद्रीय विद्युत मंत्रालय की ओर से पिछले साल छह फीसदी आयातित कोयले का प्रयोग करने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद भी अभी तक उत्तर प्रदेश पूरी तरह से देशी कोयले का प्रयोग कर रहा है। अब केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने देश में सभी राज्यों के ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव को पत्र भेजा है। इसमें कुल कोयला खपत का छह फीसदी आयातित कोयले का प्रयोग मार्च 2024 तक करने का निर्देश दिया है।

Scroll to Top