ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

केंद्र सरकार ने भारत के खिलाफ साजिश रचने और झूठ फैलाने वाली वेबसाइट्स-यूट्यूब चैनल होंगे प्रतिबंधित

नई दिल्ली (मानवीय सोच) : केंद्र सरकार ने भारत के खिलाफ साजिश रचने और झूठी खबरें फैलाने वाली वेबसाइट्स और यूट्यूब चैनल्स के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि भारत विरोधी कंटेंट फैलाने और साजिश रचने वाले ऐसी वेबसाइट्स और चैनल्स पर कार्रवाई जारी रहेगी।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने दिसंबर, 2020 में भारत के खिलाफ प्रोपेगंडा चलाने वाले 20 यूट्यूब चैनल्स और दो वेबसाइट्स को ब्लॉक किया था। बताया जाता है कि इस कार्रवाई में सरकार ने खुफिया एजेंसियों की मदद भी ली थी।

सरकार के इसी कदम लेकर जवाब देते हुए ठाकुर ने कहा कि मैंने उनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया था। मुझे खुशी है कि कई बड़े देशों ने हमारे इस कदम का संज्ञान लिया। यूट्यूब ने भी आगे आते हुए उन्हें प्रतिबंधित करने का काम किया।”

ठाकुर ने कहा कि भविष्य में भी अगर किसी वेबसाइट या चैनल से झूठ फैलाने का काम किया जाता है या समाज को बांटने की कोशिश होती है, तो उन पर कार्रवाई जारी रहेगी।

दिसंबर में जिन वेबसाइट्स और चैनल्स को प्रतिबंधित किया गया था, वे भारत में कश्मीर, भारतीय सेना, जनरल बिपिन रावत, राम मंदिर और अल्पसंख्यक समुदायों के विषय में झूठी खबरें चला रहे थे। केंद्र सरकार ने कार्रवाई के साथ ही इन चैनल्स की एक लिस्ट भी प्रकाशित की थी।

Scroll to Top