ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

केजीएमयू में 10 फीसदी महंगा होगा इलाज, हॉस्पिटल बोर्ड में प्रस्ताव पास

लखनऊ  (मानवीय सोच)  केजीएमयू में इलाज कराने के लिए अब मरीजों को ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। ओपीडी में परामर्श के लिए पंजीकरण शुल्क दोगुना करने की तैयारी कर ली गई है। इसके साथ ही अन्य इलाज की फीस भी 10 प्रतिशत बढ़ाई जाएगी। केजीएमयू के हॉस्पिटल बोर्ड में पास ये प्रस्ताव अब कार्य परिषद में अंतिम मंजूरी के लिए रखे जाएंगे।

केजीएमयू की ओपीडी में इस समय पर्चे का शुल्क एक रुपया है, लेकिन इससे पहले मरीज से पंजीकरण के नाम पर 50 रुपये लिए जाते हैं। अब यह शुल्क 100 रुपये करने की तैयारी है। यह पंजीकरण छह माह के लिए मान्य होगा। इसके बाद ओपीडी में पंजीकरण के लिए दोबारा फीस देनी होगी। हॉस्पिटल बोर्ड में यह प्रस्ताव रखते वक्त तर्क दिया गया कि विवि की आय बढ़ाने के लिए ऐसा करना बेहद जरूरी है, जिसे सदस्यों ने मान लिया। अब पंजीकरण के साथ इलाज की अन्य मदों में भी बढ़ोतरी की जानी हैं।

22 को होगी कार्य परिषद की बैठक
केजीएमयू में कार्य परिषद की बैठक 22 जून को होगी। इसमें विभिन्न विभागों के नियुक्ति संबंधी लिफाफे खोलने पर दोबारा चर्चा होगी। कार्य परिषद ने इससे पहले इन विभागों के लिफाफे आरक्षण के प्रावधान का पालन न होने से खोलने से मना कर दिए थे। हाईकोर्ट और राजभवन के हस्तक्षेप के बाद अब एक बार फिर यह मामला कार्य परिषद के सामने रखा जाएगा। इसके अलावा शिक्षकों की ज्येष्ठता सूची भी बैठक में रखी जानी है।

700 रुपये बढ़ जाएगा प्राइवेट कमरों का किराया
केजीएमयू में इस समय प्राइवेट कमरों का एक दिन का किराया 1800 रुपये है। नए प्रस्ताव में कॉर्डियोलॉजी विभाग के प्राइवेट कमरों का किराया 2500 रुपये करने का प्रस्ताव रखा गया है। ऐसे में सभी विभागों के प्राइवेट कमरों का शुल्क करीब 700 रुपये तक बढ़ सकता है। इसी तरह प्लास्टिक सर्जरी विभाग के आईसीयू में भी मरीजों को शुल्क चुकाने का प्रस्ताव हॉस्पिटल बोर्ड की बैठक में पास किया गया है।

विभागवार खुलेंगे पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर

केजीएमय में सुविधाएं भी बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। अब विभागवार पैथालॉजी कलेक्शन सेंटर खोले जाएंगे, जिससे मरीजों और तीमारदारों की भागदौड़ बचेगी। इसी तरह शताब्दी भवन में खून में ऑक्सीजन के स्तर का पता लगाने के लिए जरूरी एबीजी जांच की सुविधा शुरू होगी। यहां 13 ओटी चल रही हैं।
Scroll to Top