ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# केजीएमयू हॉस्टल में फंदा लगाने वाली एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा की मौत

लखनऊ : (मानवीय सोच) केजीएमयू के हाॅस्टल में फंदा लगाने वाली एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा शिल्पी चौधरी की बृहस्पतिवार को ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। बेटी की मौत से परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं, छात्रा की कई सहपाठी भी बिलख रही हैं।

गाजियाबाद निवासी एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा शिल्पी केजीएमयू के यूजी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थीं। एक नवंबर को दोपहर क्लास के बाद सभी छात्राएं मेस चली गईं। जबकि शिल्पी ने हॉस्टल के अपने रूम में जाकर फंदा लगा लिया था। इस बीच उनके पिता इंजीनियर पिता विजेंद्र चौधरी ने कई बार फोन किया मगर कॉल रिसीव नहीं हुई।

अनहोनी की आशंका में विजेंद्र ने शिल्पी के साथ पढ़ने वाली एक अन्य छात्रा को फोन कर कमरे में भेजा। दूसरी छात्रा ने कमरे का दरवाजा खटखटाया मगर कोई जवाब न मिला। उसने खिड़की से अंदर झांका तो शिल्पी फांसी के फंदे पर लटकी थीं। छात्रा के शोर मचाने पर हॉस्टल के कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़ शिल्पी को फंदे से उतारकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां से उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में रखा गया था। 

Scroll to Top