ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

केदारनाथ में क्रैश होने से बाल-बाल बचा हेलिकॉप्टर

केदारनाथ  (मानवीय सोच)  चार धाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश लैंडिंग से बाल-बाल बचा। खराब मौसम की वजह से निजी हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ मंदिर के हेलीपैड पर अनियंत्रित होकर हार्ड लैंडिंग की। मामला 31 मई का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इस घटना के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने चार धाम मार्ग पर चलने वाले सभी हेलिकॉप्टर ऑपरेटरों से सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी है। डीजीसीए ने कहा है कि वो इस मामले की जांच कर रहे हैं अगर कोई लापरवाही पाई जाती है तो ऑपरेटर कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीजीसीए ने अपने बयान में कहा है कि ‘हाल ही में केदारनाथ हेलीपैड पर एक गंभीर घटना हुई, जिसमें एक हेलीकॉप्टर ने खराब मौसम में मौसम में हार्ड लैंडिंग की। इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया गया है और डीजीसीए द्वारा इसकी जांच की जा रही है।’ डीजीसीए ने एडवाइजरी में पायलटों से कहा है कि वे चार ऊंचाई वाले मंदिरों खासकर केदारनाथ में जहां विजिबिलिटी की समस्या है वहां टेक ऑफ और लैंडिंग करते हुए तेज हवाओं को लेकर सावधानी बरतें। एडवाजरी में कहा गया है कि अगर हवा विपरीत हो लैडिंग या टेक ऑफ की कोशिश ना करें बल्कि बेस पर वापस लौट जाएं।

डीजीसीए की एडवाइजरी में ये भी कहा गया है कि केदारनाथ घाटी के लिए उड़ान भरने वाले सभी हेलीकॉप्टरों को पर्याप्त दूरी बनाए रखनी है। इसके अलावा हेलिकॉप्टर ऑपरेटर कंपनी को सुनिश्चित करना है कि पायलट ऐसे वातावरण में हेलिकॉप्टर का परिचालन करने में सक्षम हो। इसके अलावा ऑपरेटर यह सुनिश्चित करेंगे कि पायलटों को अच्छी तरह से आराम दिया गया है।

Scroll to Top