ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# केशव मौर्य ने कहा, हर गरीब के पक्के आवास का सपना पूरा होगा

लखनऊ : (मानवीय सोच) उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में हर गरीब के पक्के आवास का सपना हर हाल में पूरा होगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार गांव और गरीब के विकास के लिए समर्पित है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 80 हजार लाभार्थियों के खाते में 1118.85 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की। उप मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र भी वितरित किए।

उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में अभी तक 38.71 लाख ग्रामीणों को आवास दिए गए हैं। योजना के लाभार्थियों को अब तक 42,726 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए हैं। उन्होंने कहा कि 28.55 लाख आवास महिला लाभार्थियों को दिए गए हैं, ये महिलाएं अब मालकिन के रूप में भी पुकारी जाएंगी। उन्होंने कहा कि सीएम आवास योजना में 60 हजार द्वियांग लाभार्थियों को आवास स्वीकृत कर पहली किस्त भेजी गई है।

Scroll to Top