ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कोर्ट ने जाली नोट छापने वाले को 10 साल की जेल की सजा सुनाई

लखनऊ  (मानवीय सोच)  प्रिंटर मशीन से जाली नोट छापने वाले मो. माज को कोर्ट ने दोषी ठहराया है। एडीजे पवन राय ने उसे 10 वर्ष कारावास और 50 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है। इसी मामले में सप्लायर मो. सरताज को आठ वर्ष कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है। अदालत ने कहा कि दोषियों का जिला कारागार में बिताया गया समय सजा की अवधि में समायोजित होगा।

सरकारी वकील प्रतिभा राय ने कोर्ट को बताया कि वजीरगंज पुलिस ने मुखबिर की मदद से एक फरवरी 2005 को कैसरबाग स्टैंड के गेट से सरताज को गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान उससे 15 हजार रुपये के जाली नोट बरामद हुए थे। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने मौलवीगंज के चिकमंडी निवासी मो. माज को घर से प्रिंटर मशीन से जाली नोट तैयार करते वक्त गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने उससे 500, 100 व 50 रुपये के जाली नोट बरामद किए थे। मो. सरताज ने कुबूला था कि असली 200 रुपये के नोट देने पर माज उसे एक हजार के जाली नोट देता था। इन नोटों को सीतापुर और हरदोई समेत अन्य जिलों में चलाया जाता था।

जाली नोट के दो तस्करों को तीन साल तीन माह की कैद
बांग्लादेश के रास्ते जाली नोट लाकर देश में खपाने वाले जियाउल हक और अब्दुल सलाम उर्फ  मिथुन को दोषी ठहराकर एनआईए के विशेष न्यायाधीश मो. गजाली ने तीन साल तीन माह की कैद और 10-10 हजार के जुर्माने से दंडित किया है। सुनवाई के दौरान दोनों ने जुर्म स्वीकारा था।

कोर्ट में सरकारी वकील एमके सिंह ने कहा कि एसटीएफ  ने 24 अगस्त 2018 को डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास से शिवभजन को 2000 रुपये के 153 जाली नोट, कुलदीप गुप्ता को 2000 के 27 जाली नोट, गुरुदेव उर्फ  विवेक राजपूत को 2000 के 25 जाली नोट और रजनीश यादव को 2000 के 25 जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया था।

विवेचना के दौरान इन्होंने कुबूला कि घटना में जियाउल हक और अब्दुल सलाम भी शामिल थे। जियाउल बांग्लादेश के लोगों से जाली नोट लेकर अब्दुल सलाम को देता था, जो अन्य लोगों को इसकी सप्लाई करता था। 

Scroll to Top